लखनऊ में भिड़ेंगे LSG और राजस्थान रॉयल्स, इकाना में 22 अप्रैल को महामुकाबला

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: आईपीएल के रोमांचक मुकाबलों के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और राजस्थान रॉयल्स की टीमें सोमवार को लखनऊ पहुंचेंगी। दोनों टीमों के बीच 22 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। आयोजन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, दोनों टीमें मंगलवार शाम को इकाना स्टेडियम में संयुक्त अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगी।

एलएसजी के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि टीम अभी तक अपने घरेलू मैदान पर जीत का खाता नहीं खोल सकी है। 1 अप्रैल को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने एलएसजी को छह विकेट से हराया था, जबकि 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस ने सात विकेट से मात दी थी। ऐसे में एलएसजी इस बार घरेलू दर्शकों के सामने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम भी इस मुकाबले को हल्के में नहीं लेगी। 

टीम फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है और उसके खाते में चार जीत दर्ज हैं। हालांकि, पिछले दो मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जिससे टीम जीत की लय में लौटने के लिए बेताब है। टीम के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। इकाना स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम होने के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी जबरदस्त रोमांच लेकर आएगा।

ये भी पढ़ें : 
PBKS vs LSG, IPL 2026 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया रिकार्ड 255 रनों का लक्ष्य

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

UP Board Result 2026: कल जारी होगा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम, बोर्ड के सचिव ने दी जानकारी, ऐसे करें चेक 
भदोही में आवारा कुत्तों के अटैक का 52 हॉटस्पॉट चिंहित, बच्चों-बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, स्कूलों में तैनात होंगे नोडल शिक्षक
उपचुनावों की तैयारियों में जुटी बसपा, मायावती ने संगठन को मजबूत कर जनाधार बढ़ाने का दिया सख्त निर्देश
आतिशी शतक के बाद अभिषेक शर्मा का ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, वरुण आरोन ने बताया 'मैच विनर'
दिल्ली के स्कूलों हर 45-60 मिनट पर बजेगी 'वॉटर बेल', भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते दिल्ली सरकार का फैसला, दिलाई जाएगी पानी पीने की याद