Bareilly: नकली अंडों की शिकायत पर चला अभियान, सभी नमूने सही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नकली अंडों की शिकायतों पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय के नेतृत्व में 11 और 12 अप्रैल को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में अंडा विक्रेताओं के यहां निरीक्षण किया। जगतपुर गौटिया, एजाज नगर, शहदाना, परतापुर, फतेहगंज पूर्वी और बहेड़ी बाजार समेत कई स्थानों पर दुकानों की जांच की गई। सभी जगह अंडे सही पाए गए।

टीम ने मोहम्मद वसीम मियां, मोहम्मद सलीम, वली रजा खान, कमाल आसिफ, अमर गुप्ता, शानू एग स्टोर, गरीब नवाज इंटरप्राइजेज, नेहा एग स्टोर सहित कई प्रतिष्ठानों की गहन जांच की। अधिकारियों ने भंडारण, गुणवत्ता और बिक्री की स्थिति का परीक्षण किया। जांच के दौरान किसी भी दुकान पर नकली अंडे नहीं पाए गए। 

पुराना रोडवेज बस स्टैंड स्थित त्यागी रेस्टोरेंट पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की शिकायत पर छापेमारी की। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने वनस्पति तेल और समोसे के नमूने लेकर राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त अक्षय गोयल ने बताया कि जनपद में सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने और मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

संबंधित समाचार