Banda Police : बांदा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 154 कर्मियों के तबादले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 निरीक्षकों और 38 उपनिरीक्षकों समेत कुल 154 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण कर नई तैनाती दी गई है। इस संबंध में मंगलवार को आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की गई।

जारी सूची के अनुसार स्थानांतरण में 16 निरीक्षक, 38 उपनिरीक्षक, 7 हेड कांस्टेबल और 63 कांस्टेबल शामिल हैं। कई थाना प्रभारियों और वरिष्ठ उपनिरीक्षकों को इधर-उधर करते हुए विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

फतेहगंज, जसपुरा और चिल्ला थानों के प्रभारी निरीक्षकों को उनके पदों से हटाकर जिले के छह थानों में नए प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष तैनात किए गए हैं। इसके अलावा करीब डेढ़ दर्जन पुलिस चौकियों पर भी नए चौकी प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। पुलिस प्रशासन ने इसे कार्यकुशलता और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में उठाया गया कदम बताया है। 

संबंधित समाचार