मेलबर्न में महात्मा गांधी की प्रतिमा चोरी, भारत ने की कड़ी निंदा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

नई दिल्ली। भारत ने मेलबर्न स्थित ऑस्ट्रेलियाई भारतीय सामुदायिक केंद्र से महात्मा गांधी की प्रतिमा की चोरी की मंगलवार को कड़ी निंदा की और प्रतिमा को बरामद करने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार, कांस्य प्रतिमा को कथित तौर पर 12 जनवरी की सुबह मेलबर्न के रोविल स्थित सामुदायिक केंद्र से हटा दिया गया था। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ''हम अज्ञात लोगों द्वारा मेलबर्न के रोविल स्थित ऑस्ट्रेलियाई भारतीय सामुदायिक केंद्र में महात्मा गांधी की प्रतिमा से तोड़फोड़ और उसे हटाने की कड़ी निंदा करते हैं।'' उन्होंने कहा, ''हमने ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के समक्ष इस मामले को गंभीरता से उठाया है और उनसे गुम प्रतिमा को बरामद करने और दोषियों को जवाबदेह ठहराने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है।'' 

मीडिया की खबरों के अनुसार, 420 किलोग्राम वजनी प्रतिमा को ग्राइंडर की मदद से उसके आधार से काटकर अलग कर दिया गया, जिससे केवल उसके पैर ही बचे रहे। यह प्रतिमा भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) द्वारा भेंट की गई थी और भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत संबंधों के प्रतीक के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन द्वारा 2021 में इसका अनावरण किया गया था।  

संबंधित समाचार