Moradabad: मतदाता सूची में गड़बड़ी, सपाइयों ने जताया विरोध

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बिलासपुर, अमृत विचार। मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। आरोप लगाया कि तहसील क्षेत्र के केमरी में बड़ी संख्या में ऐसे मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं, जो कि जीवित हैं। उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

गुरुवार को सपा नेता अमरजीत सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। एसडीएम अरुण कुमार के न मिलने पर तहसीलदार शिव कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा। 22 जीवित मतदाताओं के प्रमाण प्रस्तुत किए गए, जिनके नाम मृत या अनुपस्थित बताकर मतदाता सूची से हटा दिए जाने का दावा किया गया है। बताया कि केमरी में सुनियोजित तरीके से मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। 

जो कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ है। प्रकरण की गहन जांच कराई जाए और जिन अधिकारियों या कर्मचारियों की लापरवाही या साजिश सामने आए, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएं। इस मौके पर सलीम अहमद, शिवकुमार गुप्ता, शफीक अहमद, अमान खां, समीर अहमद, शाबान अख्तर आदि मौजूद रहे। तहसीलदार ने आश्वासन दिया, कि प्राप्त शिकायत और दस्तावेजों की जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार