Rampur : 1331 खनन वाहनों की जांच, 11 वाहनों के किया चालान

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

अवैध खनन व ओवरलोडिंग अभियान के तहत चेकिंग जारी

रामपुर, अमृत विचार। जिले में अवैध उप-खनिज खनन, अनधिकृत परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा निरंतर कड़ी निगरानी और कार्रवाई जारी है। बुधवार रात को जांच टीम ने 1331 खनन वाहनों की जांच की और 11 वाहनों पर कार्रवाई की गई।

जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार बुधवार रात को जिले की सभी तहसीलों में प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर 10 चेक प्वाइंट स्थापित कर रात 8 बजे से प्रातः 7 बजे तक विशेष जांच अभियान चलाया। प्रशासन, पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा कुल 1331 वाहनों की जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 11 वाहनों पर चालान की कार्यवाही की गई। जिलाधिकारी ने लेखपालों एवं कानूनगो को जिले में कहीं भी मानक से अधिक मिट्टी उठान अथवा अवैध खनन पाए जाने पर जुर्माना एवं एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर अवैध खनन की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखें। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग से संबंधित किसी भी गतिविधि को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन को लेकर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

संबंधित समाचार