Bareilly : अलंकार के विरुद्ध आरोप पत्र डीएम शामली को भेजा गया

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

शासन स्तर से अनुमोदन मिलने के बाद जांच अधिकारी कमिश्नर ने आरोप पत्र भेजा

बरेली, अमृत विचार। संतों के अपमान और यूजीसी के नए कानून का विरोध करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के विरुद्ध आरोप पत्र शामली के जिलाधिकारी को भेज दिया गया। जिलाधिकारी की ओर से तैयार किए गए आरोपपत्र को पहले शासन स्तर से अनुमोदित किया गया। इसके बाद चर्चित प्रकरण में जांच कर रहे कमिश्नर भूपेंद्र एस. चौधरी की ओर से गुरुवार को आरोपपत्र शामली डीएम को भेजा गया है।

दरअसल, निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री पर आरोप लगो हैं कि शासन स्तर से इस्तीफा स्वीकार होने से पहले उन्होंने एडीएम कंपाउंड सरकारी आवास से जातिगत और राजनीतिक बयानबाजी कर सरकारी सेवक नियमावली के प्रावधानों का उल्लंघन किया है और बिना अनुमति भीड़ जुटाकर धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की। शांति और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश की थी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर अलंकार अग्निहोत्री ने सिटी मजिस्ट्रेट पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, डीएम को ई-मेल के जरिए भेजने के बाद सरकारी आवास से पोस्टर लहराकर यूजीसी व संतों के अपमान के विरोध में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था। दो दिन तक अफसरों ने अलंकार काे समझाने का प्रयास किया था। 26 जनवरी की रात डीएम से मिलने के बाद उन्होंने अफसरों पर कई आरोप लगाए। इसके बाद शासन ने देर रात उन्हें निलंबित कर शामली डीएम कार्यालय से संबद्ध कर दिया था। साथ ही कमिश्नर भूपेंद्र एस. चौधरी को जांच अधिकारी नामित किया।

संबंधित समाचार