मैनपुरी : रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन से मारपीट: एसओजी प्रभारी समेत चार निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैनपुरी। मैनपुरी में टिंडोली रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन और उसके सहयोगी से मारपीट तथा सरकारी असलाह के दुरुपयोग के आरोप में एसओजी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। घटना के दौरान कालिंदी एक्सप्रेस को कुछ समय तक रोके जाने का भी मामला सामने आया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, रविवार को एसओजी प्रभारी और उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने रेलवे गेट बंद होने पर गेटमैन से अभद्रता की और गेट जबरन खुलवाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान सरकारी पिस्टल दिखाकर धमकाया गया। घटनाक्रम के चलते कालिंदी एक्सप्रेस काफी देर तक क्रॉसिंग पर खड़ी रही।

रेलवे की शिकायत और वायरल वीडियो के अवलोकन के बाद पुलिस अधीक्षक ने एसओजी प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल, कांस्टेबल एमपी सिंह, मोहन चाहर और प्रदीप सोलंकी को निलंबित कर दिया। इसके अलावा चार अन्य पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। मामले की विभागीय जांच जारी है। 

संबंधित समाचार