अमेठी: पांच समुदायिक सुलभ शौचालय सहित हाई मास्क लाइट का राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। शुकुल बाजार अमेठी क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सुरेश पासी ने पांच सामुदायिक सुलभ शौचालय सहित एक हाई मास्क लाइट का उदघाटन किया। उन्होंने सौना, बरसंडा, इंदरिया, पूरे बड़गाइन, और दक्खिन गांव क्यार में समुदायिक सुलभ शौचालयों का उद्घाटन किया और शुकुल बाजार कस्बा के कटरा चौराहे पर हाई मास्क लाइट …

अमेठी। शुकुल बाजार अमेठी क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सुरेश पासी ने पांच सामुदायिक सुलभ शौचालय सहित एक हाई मास्क लाइट का उदघाटन किया। उन्होंने सौना, बरसंडा, इंदरिया, पूरे बड़गाइन, और दक्खिन गांव क्यार में समुदायिक सुलभ शौचालयों का उद्घाटन किया और शुकुल बाजार कस्बा के कटरा चौराहे पर हाई मास्क लाइट का उद्घाटन किया। इंदरिया ग्राम सभा में विकासखंड के सबसे बेहतरीन समुदायिक सुलभ शौचालय के उद्घाटन के अवसर पर पूर्व प्रमुख प्रत्याशी भूपेंद्र विक्रम सिंह उर्फ सोनू सिंह ने राज्यमंत्री सुरेश पासी को अंग वस्त्र भेंट करते हुए सभी पत्रकारों और प्रबुद्ध जनों को अंग वस्त्र भेंट किया।

पूर्व प्रमुख प्रत्याशी एवं इंदरिया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भूपेंद्र विक्रम सिंह ने शासन द्वारा चलाई जा रही इस योजना की तारीफ करते हुए कहा कि इससे स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा लोगों को बीमारियों से निजात मिलेगी। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए समुदायिक सुलभ शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए भी कहा। हाई मास्क लाइट के उद्घाटन के दौरान जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीतेंद्र विजय सिंह उर्फ मुन्ना ने राज्यमंत्री सुरेश पासी द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की जमकर प्रशंसा की।

राज्यमंत्री सुरेश पासी ने उद्घाटन के दौरान कहा क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान प्रथम प्राथमिकता है। उन्होंने जनता को देवतुल्य कहते हुए कहा जनता ने जिस जिम्मेदारी के साथ मुझे विधानसभा सौंपी है मैं उसी जिम्मेदारी को पूर्ण कर रहा हूं।

उन्होंने कहा जगदीशपुर विधानसभा में ट्रामा सेंटर, महिला डिग्री कॉलेज, ब्लड बैंक, सैकड़ों छोटी बड़ी सड़कों का जाल, पूरी विधानसभा में 3 नेशनल हाईवे, दो आईटीआई इंजीनियरिंग कॉलेज, गोमती नदी पर पुल, सद्भावना मंडप, कृषि विज्ञान केंद्र, इंटर कॉलेज, महापुरुषों के नाम द्वार, 40 हाई मास्क लाइट, तीन नई पावर हाउस सहित अनेक अनेक विकास की परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया है। क्षेत्र में रेछ घाट संपर्क मार्ग अत्यंत जर्जर था जिसके चौड़ीकरण सहित निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा शुकुल बाजार क्षेत्र में पॉलिटेक्निक एवं जगदीशपुर विधानसभा के लिए तहसील के लिए प्रयासरत हूं। इस दौरान सज्जन बहादुर सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक पंडित राम उंजेरे शुक्ला, पूर्व प्रमुख प्रत्याशी भूपेंद्र विक्रम सिंह उर्फ सोनू सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विपिन वैश्य, सेक्टर संयोजक एवं युवा भाजपा नेता विनय चौरसिया, मंडल अध्यक्ष शंकर बक्स सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश कौशल, पूर्व मंडल महामंत्री महेंद्र शुक्ला उर्फ बबलू पत्रकार, जनसत्ता दल नेता जीतेंद्र विजय सिंह उर्फ मुन्ना, प्रधान उदय नारायण मिश्रा, शुभम कौशल, अक्षयबर सिंह, सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी उद्घाटनो के दौरान राज्यमंत्री ने वहां उपस्थित आम जनमानस की समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान का भरोसा दिलाया इस दौरान एक बुजुर्ग महिला ने राज्यमंत्री से अपनी बीमारी की बात कही राज्यमंत्री ने तत्काल जिम्मेदारों को निर्देशित करते हुए उसके इलाज के लिए कहा। बताते चलें क्षेत्र में गंभीर बीमारी की चपेट में आए कई मरीजों के इलाज के लिए राज्यमंत्री ने करोड़ों रुपए की धनराशि भी स्वीकृत कराई है।

संबंधित समाचार