एसआईआर : यूपी के लिए 10 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी अंतिम मतदाता सूची
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची अब छह मार्च की जगह 10 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी। बृहस्पतिवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे एक पत्र में, आयोग ने कहा कि उसने दो फरवरी को किए गए उनके अनुरोध पर विचार किया है और अन्य संबंधित कारकों पर विचार करने के बाद, आयोग ने उत्तर प्रदेश में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यक्रम में बदलाव का फैसला किया है। आयोग ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए अंतिम मतदाता सूची अब 10 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी।
