काली चरण महाविद्यालय बीएससी गणित में शून्य अंक दिए जाने पर छात्रों का आक्रोश, परीक्षा नियंत्रक को सौंपा गया ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊः काली चरण महाविद्यालय में बीएससी गणित की हालिया परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को शून्य (0) अंक दिए जाने के विरोध में शनिवार को छात्र-छात्राओं ने कड़ा रोष व्यक्त किया। विद्यार्थियों का कहना है कि उनकी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सही ढंग से नहीं किया गया है, जिससे उन्हें अनुचित रूप से शून्य अंक प्रदान किए गए हैं।

छात्रों का आरोप है कि परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर संतोषजनक रूप से लिखे गए थे, इसके बावजूद बिना समुचित जांच-पड़ताल के कॉपियों को जांच दिया गया। इससे न केवल विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, बल्कि मूल्यांकन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

परीक्षा नियंत्रक में छात्रों से कहा मूल्यांकन प्रकिया में किसी भी प्रकार के त्रुटि होने पर उसे सुधारा जाएगा। इस दौरान पर छात्रनेता रोहित यादव ने कहा, "गणित जैसे विषय में बड़ी संख्या में छात्रों को शून्य अंक मिलना यह साबित करता है कि कॉपियों की जांच गंभीरता से नहीं की गई है। यह सीधे तौर पर छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय है। हम मांग करते हैं कि सभी उत्तर पुस्तिकाओं की निष्पक्ष और पारदर्शी री-चेकिंग हो।"

वहीं छात्रनेता आदित्य पाण्डेय ने कहा, "छात्रों ने मेहनत करके परीक्षा दी है, इसके बावजूद उन्हें बिना सही मूल्यांकन के शून्य अंक दे दिए गए। परीक्षा नियंत्रक ने एक सप्ताह का समय मांगा है, हम उम्मीद करते हैं कि इस अवधि में छात्रों को न्याय मिलेगा, अन्यथा छात्र एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।"

संबंधित समाचार