Bareilly : रेस्टोरेंट की लिफ्ट में 30 मिनट तक फंसे रहे 10 लोग...बच्चों के दम घुटने जैसे बने हालात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राजेंद्र नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में रविवार की शाम लिफ्ट में 10 बच्चे 30 मिनट तक फंसे रहे। लिफ्ट में बच्चों के फंसे होने की सूचना पर रेस्टोरेंट में अपना तफरी मच गई किसी तरह लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर बच्चों को बाहर निकल गया।

बताया जा रहा है कि भाजपा नेता संजीव शर्मा की बेटी की ननद, कुछ बच्चों समेत कुल 10 लोग रेस्टोरेंट की लिस्ट में फंस गए। लिफ्ट प्रथम फ्लोर से ऊपर जा रही थी, लेकिन ऊपर पहुंचने से पहले ही अचानक रुक गई। ऐसे में 30 मिनट तक बच्चे लिफ्ट में फंसे रह गए, जिससे बच्चों के दम घुटने जैसे हालात बन गए और चीख-पुकार मच गई। होटल मैनेजमेंट के लोग और कर्मचारी लिफ्ट के पास जुट गए और उन्हें निकालने की जुगत में जुट गए।

सूचना पर हिंदू संगठनों से जुड़े नेता प्रवीण भारद्वाज, कमल राणा और समिति के सदस्य और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। कमल राणा ने लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर सभी लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद रेस्टोरेंट संचालक और लिफ्ट में फंसे बच्चों के परिजनों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस मामले में पुलिस से किसी तरीके की शिकायत नहीं की गई है।

 

संबंधित समाचार