UP: शर्मनाक...एक हजार रुपये लेकर करा दिया पत्नी का गैंगरेप, पति समेत तीन पर FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ओरछी, अमृत विचार। पति ने एक हजार रुपये लेकर अपनी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कराया। महिला के पूछने पर पति ने कहा कि वह अब उससे ही रुपये कमाएगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की है।

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 6 फरवरी को वह पति के साथ गैस कनेक्शन के कागज बनवाने के लिए गई थीं। रास्ते में सुरैनी पापड़ी तिराहे पर गांव अल्लैहपुर खुद निवासी पप्पू पुत्र तेजपाल, गांव तखोरा निवासी बालकिशन पुत्र ईश्वरी प्रसाद मिले। उन्होंने महिला के पति से एक हजार रुपये में महिला को उनके साथ भेजना तय किया। 

पति ने महिला से कहा कि वह किसी काम से जा रहा है। उससे उन दोनों लोगों के साथ जाने को बोला। पति के कहने पर महिला उनके साथ चली गई। आरोप है कि दोनों ने रास्ते में महिला के साथ बारी-बारी से गलत काम किया और वहां से भाग गए। महिला जैसे-तैसे वहां भागकर अपने घर पहुंची। पति घर पर मिला। पूछने पर उसने कहा वह पत्नी से ही पैसा बनाएगा। महिला ने अपने दृष्टिबाधित जेठ को इस बारे में बताया। पुलिस ने महिला के पति समेत तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार