Moradabad: किराए की दरों में रियायत की घोषणा से अब व्यापारियों में विरोधाभास

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर निगम के 488 दुकानों पर बढ़े किराए की रॉर समाप्त करने के लिए दूसरे दिन सोमवार को भी व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने निगम की दुकानों के किराएदार व्यापारियों के साथ पीलीकोठी स्थित महापौर के शिविर कार्यालय पर बैठक हुई। बाद में कुछ व्यापारी नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल से भी मिले। उनके द्वारा किराए की दरों को किराए की दरों को 434 की जगह राउंड फीगर कर 400 रुपये प्रति स्क्वायर वर्ग मीटर प्रति महीना लेने की सहमति पर कुछ व्यापारियों ने रजामंदी जताई।

व्यापारियों ने पहले महापौर विनोद अग्रवाल व अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त निशा मिश्रा के साथ पीलीकोठी स्थित महापौर के शिविर कार्यालय में वार्ता की। इसमें महापौर ने छूट 18 प्रतिशत और करने की बात कही। वहीं वीरेंद्र अरोड़ा, पार्षद देशरत्न कत्याल व कई अन्य व्यापारियों ने नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल से उनके शिविर कार्यालय में मुलाकात की। 

व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल को नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने पहले निगम द्वारा तय किए किराए 434 रुपये प्रति स्कवायर वर्गमीटर प्रति महीना की जगह अप्रैल 2025 से राउंड फीगर में 400 रुपये प्रति स्कवायर वर्गमीटर प्रति महीना करने का भरोसा दिया। इसके बाद व्यापारियों की ओर से अपना विरोध समाप्त करते हुए दुकानों को खोलने की सर्वसम्मति से निर्णय लिया। हालांकि कुछ पदाधिकारियों व व्यापारियों ने इसे भी मानने से इनकार कर दिया। व्यापारी सुरक्षा फोरम के महामंत्री नितिन राज ने कहा कि यह मान्य नहीं है।

नगर आयुक्त ने बताया कि बैठक में पहले महापौर ने और उसके बाद उन्होंने रियायत देने की बात कही। किराए की दरों को भी 400 रुपये प्रति स्क्वायर वर्गमीटर प्रति महीने करने का निर्णय लिया। जिसके बाद व्यापारियों ने इस पर सहमति व्यक्त की। पार्षद देशरत्न कत्याल ने कहा कि आम सहमति से जो समझौता हुआ वह व्यापारियों को मान्य है। अधिकांश व्यापारियों ने दुकानें शाम को खोल दी गई।

संबंधित समाचार