Moradabad: तीन ई वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट और 6 मेटल गलाने की भट्ठियां सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर के मझोला थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित ई वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट और 6 मेटल गलाने की भट्ठियों को प्रशासन और विभागीय टीम ने मंगलवार को सील कर दिया।

अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय प्रिंस ने प्रदूषण नियंत्रण एवं पुलिस टीम के साथ मझोला क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला जन्नतबाग निकट ट्रांसपोर्ट नगर में पहुंचकर वहां अवैध रूप से संचालित 3 ई वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट और 6 मेटल गलाने की भट्ठियों को सील करने की कारवाई की। 

चेतवानी दी कि नियमों की अनदेखी करते हुए यदि इन अवैध रूप से संचालित इकाइयों द्वारा भविष्य में संचालन प्रारंभ किया जाएगा तो संचालकों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।जिलाधिकारी अनुज सिंह ने आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर अवैध भट्ठियों के संचालन पर प्रभावी रोक लगाने का निर्देश दिया था। उन्होंने बताया कि अवैध संचालन के विरुद्ध लगातार कारवाई जारी रहेगी।

 

संबंधित समाचार