लखनऊ: स्टेशनों व बस अड्डे पर उमड़े परीक्षार्थी तो उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
लखनऊ। राजधानी में प्रतियोगी परीक्षाओं के दूसरे दिन भी परीक्षार्थियों की जमकर भीड़ रही । सबसे अधिक भीड़ चारबाग स्टेशन पर देखने को मिली। जहां सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार होते दिखी। यही हाल आलमबाग बस स्टेशन का भी रहा जहां रविवार शाम परीक्षा छूटने के बाद अचानक बस अड्डे पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। देखते …
लखनऊ। राजधानी में प्रतियोगी परीक्षाओं के दूसरे दिन भी परीक्षार्थियों की जमकर भीड़ रही । सबसे अधिक भीड़ चारबाग स्टेशन पर देखने को मिली। जहां सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार होते दिखी।
यही हाल आलमबाग बस स्टेशन का भी रहा जहां रविवार शाम परीक्षा छूटने के बाद अचानक बस अड्डे पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। देखते देखते प्रवेश द्वार पर लंबी लाइन लगी। परीक्षार्थी बैग लिए एक दूसरे को धक्का देकर अंदर जाने के जुगत में लगे रहे।
इस दौरान परीक्षार्थियों ने सोशल डिस्टेंसिंग को दरकिनार करते हुए कोविड 19 के नियमों को खुब धज्जियां उड़ाई। यह नजारा रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन के कर्मचारी चुपचाप देखते रहे। हलांकि भीड़ अधिक होने से कोरोना वायरस के बचाव के सभी साधन ध्वस्त नजर आए।
रेल प्रशासन की तैयारी धवस्त पड़ गयी । परीक्षार्थियों की भीड़ के आगे राजकीय रेलवे पुलिस जीआरपी व रेलवे सुरक्षा बल नतमस्तक दिखाई पड़े।
बस अड्डों से अतिरिक्त बसें भेजी गई
राजधानी के आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग व अवध बस स्टेशन से परीक्षार्थियों के लिए 185 अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराई गई। आलमबाग बस डिपो के एआरएम डीके गर्ग ने बताया कि आलमबाग में सबसे ज्यादा प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर व आगरा थे। यहां के लिए करीब 43 बसों से परीक्षार्थी भेजे गए। वहीं चारबाग से कानपुर के परीक्षार्थी और कैसरबाग से सहरानपुर के सबसे ज्यादा परीक्षार्थियों को रवाना किया गया।
रोडवेज के इंतजाम से परीक्षार्थियों को मिली सुविधा
पहले दिन अचानक जुटे परीक्षार्थियों की वजह से बसें कम पड़ गई थी। इस दौरान परीक्षार्थियों ने बस अड्डे पर खुब हंगामा किया था। दूसरे दिन परीक्षार्थियों भीड़ आने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त बसों के इंतजाम किए गए थे। इससे परीक्षार्थियों को काफी राहत मिली।
