अयोध्या: बैंक मैनेजर से रुपये लूटने व धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार
अयोध्या, अमृत विचार। बैंक मैनेजर से 70 हजार रुपये लूट प्रकरण में तीन लुटेरे कोतवाली नगर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जिनसे लूट के 57500 रुपये बरामद हुए हैं। कोतवाली नगर के कौशलपुरी कॉलोनी के पास 18 दिसंबर को एचडीएफसी रुदौली में सहायक मैनेजर अनूप पांडेय से लूट हुई थी। पुलिस कार्यालय के मुताबिक डीआईजी/एसएसपी …
अयोध्या, अमृत विचार। बैंक मैनेजर से 70 हजार रुपये लूट प्रकरण में तीन लुटेरे कोतवाली नगर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जिनसे लूट के 57500 रुपये बरामद हुए हैं। कोतवाली नगर के कौशलपुरी कॉलोनी के पास 18 दिसंबर को एचडीएफसी रुदौली में सहायक मैनेजर अनूप पांडेय से लूट हुई थी।
पुलिस कार्यालय के मुताबिक डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार के निर्देश पर लुटेरों के खिलाफ अभियान के तहत टीम गठित की गई। सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर पलाश बंसल के पर्यवेक्षण में गठित टीम के उपनिरीक्षक रामप्रकाश सिंह प्रभारी चौकी नवीनमण्डी अपनी टीम के कांस्टेबल विश्वदीपक तिवारी, एसओजी प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह मय टीम मुखबिर की सूचना पर बूथ नं. 02 के पास तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
तीनों अभियुक्त बैंक मैनेजर से लूट के आरोपी निकले। जिनकी पहचान रघुवीर प्रताप सिंह निवासी हाजीपुर बरसेण्डी थाना रौनाही, आदित्य प्रताप सिंह निवासी खोजनपुर कौशलपुरी थाना कोतवाली नगर तथा मानवेन्द्र प्रताप सिंह निवासी अश्वनीपुरम देवकाली थाना कोतवाली नगर अयोध्या के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से लूट के 57,500/ रुपये , 4 मोबाइल बरामद हुए। तीनों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई।
