यह राजनीति का नहीं, सेवा करने का समय: ललन कुमार
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बक्शी का तालाब (169) विधानसभा में सीतापुर रोड स्थित आद्या लॉन में युवाओं के साथ सोशल मीडिया प्रशिक्षण का आयोजन किया। लगभग 3-4 घंटे लम्बे चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 500-600 युवा शामिल हुए। कार्यक्रम में एक्सपर्ट्स ने युवाओं को सोशल …
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बक्शी का तालाब (169) विधानसभा में सीतापुर रोड स्थित आद्या लॉन में युवाओं के साथ सोशल मीडिया प्रशिक्षण का आयोजन किया। लगभग 3-4 घंटे लम्बे चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 500-600 युवा शामिल हुए।
कार्यक्रम में एक्सपर्ट्स ने युवाओं को सोशल मीडिया के महत्व एवं उसके सदुपयोग के बारे में विस्तृत रूप से बताया। इस दौरान ललन कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया भारतीय समाज में जागरूकता लाया है। यह सूचनाओं का भण्डार है। हमें इसका सदुपयोग करना चाहिए, दुरूपयोग नहीं।
आइये हम सभी लेकर सोशल मीडिया से एक सकारात्मक बदलाव लाएँ। यह राजनीति का नहीं, सेवा करने का समय है। कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में आए युवाओं को देखकर लगा कि इनमें कुछ नया करने का जोश है। कार्यक्रम में उपस्थित प्रौढ़ लोगों ने यह सिद्ध कर दिया है कि एजुकेशन में कोई लिमिटेशन नहीं होता है।
