लखनऊ: आपसी विवाद में घायल हुए व्यक्ति की हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। इटौंजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भगौतापुर में कुछ दिनों पहले आपसी विवाद के चलते कमलेश नामक व्यक्ति की उसके सगे भाई और भतीजे से मारपीट हुई थी। इस दौरान कमलेश बुरी तरह घायल हो गए थे।इसी विवाद में इटौंजा थाने में केस दर्ज हुआ था। जिसमें दो व्यक्ति जेल भी भेजे …

लखनऊ, अमृत विचार। इटौंजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भगौतापुर में कुछ दिनों पहले आपसी विवाद के चलते कमलेश नामक व्यक्ति की उसके सगे भाई और भतीजे से मारपीट हुई थी। इस दौरान कमलेश बुरी तरह घायल हो गए थे।इसी विवाद में इटौंजा थाने में केस दर्ज हुआ था। जिसमें दो व्यक्ति जेल भी भेजे गए थे। कमलेश की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

कमलेश के परिवार वालों ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं। मृतक की पत्नी ने बताया लगभग 8 दिन पहले ज्ञानेंद्र प्रकाश की भैंस मेरे घर आ गई थी। जिसे मेरे पति ने डंडा लेकर भगाया था। इस बात की लड़ाई थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी बीकेटी हृदेश कठेरिया ने बताया कि जो दोषी हैं उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार