बरेली : संपत्ति और भवन कर नहीं चुकाने पर 20 इमारतें सील

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

जोन-1 से 4 तक चला वसूली अभियान, नगर निगम कोष में ढाई लाख जमा

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम ने बकाया संपत्ति कर की वसूली को लेकर फिर सख्ती शुरू कर दी है। संपत्ति कर विभाग ने शुक्रवार को शहर के चारों जोन में सीलिंग की कार्रवाई की। कई नोटिस देने के बाद भी निर्धारित समयावधि में बकाया कर जमा न करने वाले 20 भवन व व्यवसायिक स्वामियों की संपत्तियों को सील किया गया। अभियान के दौरान ढाई लाख रुपये टैक्स की वसूली भी की गई।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि जोन-1 में गुलाब नगर के हामिद हुसैन, मोहम्मद रजा खान, इंग्लिशगंज के महबूब हुसैन, रईस अहमद, मलूकपुर की मुमताज बेगम, कुंवरपुर के नसीर अहमद, सरनियां के शाहिद, शहर के ईशाक चौधरी, शाईस्ता बेगम की संपत्तियों को सील किया गया। इसी तरह जोन-2 के फाल्तूनगंज में वशीर अहमद की दो संपत्तियों को सील किया गया, जबकि जोन-3 में नई बस्ती के नईम उल्ला, कांकर टोल के हिमायत उल्ला, एजाज नगर गौटिया की खुशनुमा, कांकर टोल की शमीम बानो, शाहजहां बेगम की संपत्तियों को भी सील किया गया।

उन्होंने बताया कि जोन-4 में कार्रवाई का दायरा और भी कड़ा रहा, जहां प्रेमनगर के भूड़ की रामकली देवी, गांधीपुरा के राजकुमार और डायमंड टायर्स शोरूम को सील किया गया। उन्होंने बकायेदारों को चेतावनी दी है कि अभियान निरंतर और सख्ती के साथ जारी रहेगा। सभी भवन और संपत्ति मालिकों से अपील की वे वैधानिक कार्रवाई से बचने के लिए तुरंत अपना बकाया संपत्ति कर जमा कराएं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पार्कों के आय-व्यय की रिपोर्ट दें LDA-स्मारक समितियां... समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने नियमित मॉनीटरिंग के दिए निर्देश
धारा 24 में दायरा होने के बाद भी कानूनगो की रिपोर्ट नहीं, डीएम को सदर तहसील के निरीक्षण में मिली कमियां
स्पा-कैफे गैंगरेप गिरोह का बड़ा खुलासा: मुख्य आरोपी कमर हयात इदरीसी गिरफ्तार, अब बाराबंकी-फैजाबाद में की जा रही छापेमारी, पीड़िताओं ने बयां किया दर्द
महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ : आज आधी रात से बदल जाएगी यातायात व्यवस्था, इन रूटों पर डायवर्जन
तीन माह में शुरू होगा मेट्रो का काम, टेंडर प्रक्रिया तेज... हाइटेक सुविधाओं से लैस होंगे एलिवेटेड स्टेशन