Bareilly : महाशिवरात्रि कल...शहर में आज रात से नहीं घुसेंगे भारी वाहन
बरेली, अमृत विचार। महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को पूरी आस्था और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। नाथ नगरी के सातों नाथ मंदिरों के साथ ही शहर के अन्य हिस्सों में स्थित शिवालयों में लोग बड़ी संख्या में जलाभिषेक करेंगे। मंदिरों में जलाभिषेक का कार्यक्रम भोर में तीन बजे से ही शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही शहर में कई स्थानों से शिव बरात निकाली जाएंगी।
श्रद्धालुओं को इस दौरान कोई असुविधा न हो, इसलिए एसपी ट्रैफिक ने शनिवार की शाम 9 बजे से रविवार की शाम 9 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है। आमजन की सुविधा के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। जो रविवार की शाम नौ बजे तक प्रभावी रहेगा।
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि परसाखेड़ा रोड नम्बर-एक, बिलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी, रामगंगा तिराहा और बुखारा मोड़ से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। वहीं, दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन, रोडवेज बसें जिनको बदायूं की तरफ जाना है, झुमका तिराहे से बड़ा बाईपास से नवदिया झादा से फरीदपुर से फतेहगंज पूर्वी से दातागंज से देवचरा से भमौरा होते हुए जा सकेंगे। नैनीताल की तरफ से आने वाले भारी वाहन, रोडवेज बसें जिन्हें बदायूं जाना है। वह बिलवा, विलयधाम, बड़ा बाईपास से नवदिया झादा से फरीदपुर से फतेहगंज पूर्वी से दातागंज से देवचरा से भमौरा होते हुए जा सकेंगे। पीलीभीत की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बदायूं जाना है, वह विलयधाम, बड़ा बाईपास से नवदिया झादा से फरीदपुर से फतेहगंज पूर्वी से दातागंज से देवचरा से भमौरा होते हुए जा सकेंगे।
एसपी ट्रैफिक के अनुसार दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन और रोडवेज बसें जिन्हें लखनऊ जाना है वह बड़ा बाईपास से झुमका, बिलवा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होकर जा सकेंगे। लखनऊ की तरफ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा होते हुए बड़ा बाईपास से जा सकेंगे। बदायूं की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है, भमौरा से देवचरा चौराहा से दातागंज, फतेहगंज पूर्वी से इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे। जिन्हें दिल्ली जाना है वह बड़ा बाईपास से दिल्ली जाएंगे। बदायूं व लखनऊ की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें इन्वर्टिस से सैटेलाइट बस स्टैंड तक आ सकेंगी। दिल्ली की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें मिनी बाईपास से इज्जतनगर, डेलापीर, 100 फुटा पूर्वी से सैटेलाइट तक आ सकेंगी।
कुदेशिया अंडरपास से अलखनाथ मंदिर की तरफ कोई भी चार पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, मैजिक, मैक्स नही आ सकेगें। किला क्राॅसिंग से अलखनाथ मन्दिर की तरफ कोई भी चार पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, मैजिक, मैक्स नहीं जा सकेंगे। श्यामतगंज, बरेली कॉलेज गेट की तरफ से कोई भी चार पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, मैजिक, मैक्स काली बाड़ी की तरफ नहीं जा सकेंगे। पुलिस ने आमजन से अपील कि है कि श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ रहेगी, भीड़भाड़ वाले मार्गों के बजाय वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करते हुए असुविधा से बचें।
