महाशिवरात्रि पर राम मंदिर भव्य आयोजन की तैयारी : भोलेनाथ के श्रृंगार के लिए महाकाल से आएंगे श्रृंगारी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार। राम मंदिर में महाशिवरात्रि के भव्य आयोजन की तैयारी शुरू हो गई। कुबेर टीला और परकोटे के ईशान कोण पर बने भगवान शिव के मंदिर को पहली बार भोलेनाथ की झांकी सजाई जाएगी। भोलेनाथ के श्रृंगार के लिए उज्जैन के महाकाल से श्रृंगारियों की टीम बुलाई गई है। सायंकाल आरती उतारी जाएगी और विशेष भोग भी लगेगा। जहां पहली बार यह मंदिर पूरे दिन खुला रहेगा। परिसर में कर्मचारी व तीर्थ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की टोलियां दर्शन पूजन कर सकेंगी।

व्यवस्था प्रभारी गोपाल जी राव ने बताया कि इन तिथियां पर दोनों शिवालय कुबरेश्वर महादेव और परकोटे के शिवालय में रूद्राभिषेक और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। शाम को महा आरती का आयोजन किया जाएगा। अनुष्ठान के दौरान शाम को प्रतीकात्मक रूप में माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ के विवाह उत्सव के आयोजन भी किए जायेंगे।

अनुष्ठान के बाद गोधूलि बेला में भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। बताया गया कि भगवान उज्जैन से श्रृंगारियों को आमंत्रित किया गया है। इस श्रृंगार के लिए भोलेनाथ के विशेष श्रृंगार के लिए महाकाल की नगरी करीब दो घंटे का समय लगेगा।

परकोटा के शिव मंदिर के लिए नर्मदा से आया था शिवलिंग

राम मदिर के 800 मीटर की परिधि में बन रहे परकोटे के छह मंदिरों में से भगवान शिव मंदिर का मंदिर हैं। जिसमें मध्य प्रदेश के नर्वदेश्वर क्षेत्र के नर्मदा नदी तट से शिवलिंग स्थापित है। जहां पहली बार महाशिवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम से माना जाने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें : 
रामनगरी में 48 घंटों से सिटी ई बस सेवा का संचालन ठप, 13 हजार लाइन की केबल कटने से बाधित हुई विद्युत आपूर्ति

संबंधित समाचार