Moradabad: धूप ने दी राहत, सुबह-शाम की ठंडक बरकरार, छतों और पार्कों में बढ़ी रौनक

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। सुबह होते ही तेज धूप निकलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल रही है। दोपहर के समय धूप इतनी तीखी हो रही है कि हल्की गर्मी का अहसास भी होने लगा है। बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई है, वहीं धूप सेंकने के लिए लोग घरों की छतों और पार्कों में नजर आ रहे हैं।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में खिली धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई, जबकि सुबह और रात के समय ठंडी हवा चलने से ठंडक बनी रही। सुबह के समय हल्की धुंध भी देखने को मिली, जिससे वातावरण में ठिठुरन का एहसास रहा। मौसम में आए इस बदलाव का असर जनजीवन पर भी दिखाई दे रहा है। दिन में लोग हल्के ऊनी कपड़ों में नजर आ रहे हैं, जबकि सुबह और देर शाम अब भी गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस की जा रही है।

 चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में सावधानी बरतना जरूरी है, क्योंकि तापमान में उतार-चढ़ाव से सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार के मामले बढ़ सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन में धूप खिली रहेगी, जबकि सुबह और रात में ठंडक बनी रह सकती है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम के अनुसार अपने खानपान और पहनावे का ध्यान रखें।

 

संबंधित समाचार