रामपुर: हुनर हाट में पंजाबी और बालीवुड गायकों की आवाज का चला जादू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। हुनर हाट में पंजाबी गायक भूपेंद्र सिंह भुप्पी और बालीवुड सिंगर रेखा राज की आवाज का जादू श्रोताओं के सिर चढ़कर बोला। सर्द रात में श्रोता पंजाबी गीतों पर जमकर थिरके। इससे पहले रविवार को लोगों ने हुनर हाट में घूमकर दस्तकारों के हुनर को खूब सराहा इसके अलावा लिट्टी चोखा समेत …

रामपुर, अमृत विचार। हुनर हाट में पंजाबी गायक भूपेंद्र सिंह भुप्पी और बालीवुड सिंगर रेखा राज की आवाज का जादू श्रोताओं के सिर चढ़कर बोला। सर्द रात में श्रोता पंजाबी गीतों पर जमकर थिरके। इससे पहले रविवार को लोगों ने हुनर हाट में घूमकर दस्तकारों के हुनर को खूब सराहा इसके अलावा लिट्टी चोखा समेत मुगलई व दक्षिण भारतीय व्यंजनों को जायका लिया।

पनवड़िया स्थित नुमाइश ग्राउंड पर हुनर हाट में रविवार रात मंच पर पंजाबी गायक भूपेंद्र सिंह भुप्पी और बालीवुड सिंगर रेखा राज की सुरीली आवाज पर लोग थिरके। इसके अलावा रविवार को बच्चों ने हुनर हाट में लगे झूलों का आनंद लिया इसके अलावा राजस्थान की ऊंट गाड़ी के निकट खड़े होकर सैल्फी लीं। चाट पकौड़ी, मुगलई और दक्षिणी व्यंजनों का लुत्फ लिया। हुनर हाट में रेडिको खेतान के डायरेक्टर केपी सिंह एवं जौली समूह के मालिक डीडी जौली ने दस्तकारों के हुनर को सराहते हुए सर्दी के मौसम में परिवार सहित चाय का स्वाद लिया।

सर्दी के मौसम में भी लोगों ने रविवार को हुनर हाट में पहुंचकर खूब खरीदारी की और देश के कोने-कोने से आए बावर्चीखानों में बने व्यंजनों का स्वाद चखा। पनवड़िया स्थित पुलिस चौकी के पास रामपुर की विरासत, कला और संस्कृति के साथ-साथ विभिन्न स्थानीय उत्पादों की विशेषताओं को समाहित करते हुए कारीगरी ए रामपुर नाम से लगाई गई प्रदर्शनी का भी लोगों ने अवलोकन किया।

हुनर हाट में जाने की मिले अनुमति
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल ( पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष डा.राजवीर सिंह ने बेसिक शिक्षाधिकारी को पत्र देकर कहा कि हुनर हाट में शिक्षकों के जाने की अनुमति मांगी है। सभी ब्लाक के शिक्षकों को हुनर हाट में एक दिन के लिए भ्रमण पर जाने के लिए अनुमति मिले।

रामपुर के कलाकार भी बिखेरेंगे जलवा
नुमाइश ग्राउंड में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा 18 से 27 दिसंबर तक आयोजित किये जा रहे हुनर हाट में जहां एक ओर देश के जाने-माने गीत-संगीत क्षेत्र के कलाकार विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहें हैं। वहीं दूसरी ओर हुनर हाट में स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जायेगा। इसके लिए कलाकार हुनर हाट में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। हुनर हाट के माध्यम से प्रतिदिन स्थानीय कलाकार भी विभिन्न पारम्परिक कार्यक्रमों के जरिए कला-संस्कृति से लोगों को रूबरू कराएंगे।

प्रथम, दि्तीय और तृतीय आने वाले कलाकारों को प्रतिदिन पुरस्कार भी दिया जाएगा। आगामी राष्ट्रीय स्तर की होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भी उनका चयन किया जाएगा। इसके साथ ही हुनरहाट में लोकल टेलेंट को प्रोत्साहन देने के लिए इस बार एक नई शुरुआत की गई है। नए-नए गायक गायिकाओं और कलाकारों को स्टेज पर प्रोग्राम देने का मौका दिया जा रहा है। कलाकार अपना रजिस्ट्रेशन हुनर हाट कार्यालय में करा सकते हैं। इन कलाकारों के प्रोग्राम के लिए एक विशेष स्लॉट रखा गया है।

बॉलीवुड कलाकार जज के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। प्रत्येक गायक को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने वोकल फॉर लोकल को ध्यान में रखते हुए इस विशेष कार्यक्रम को शुरू किया है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भारत के दूर दराज गांवों और कस्बों में भरपूर टैलेंट है। हुनर हाट स्टेज इन सब को अपना टैलेंट लोगों के बीच दिखाने का मौका देगी। उन्होंने कहा कि चुने गए कलाकारों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला को पेश करने का भी मौका दिया जाएगा।

संबंधित समाचार