IND VS PAK: टीम इंडिया की जीत के लिये संगम नगरी में हुआ रुद्राभिषेक, हाथों में बैट-बॉल लेकर लगाए जयकारे 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

प्रयागराजः टी-20 क्रिकेट विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की विजय की कामना के साथ संगम नगरी प्रयागराज में रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर रुद्राभिषेक किया गया। वर्ल्ड कप में आज एक बार फिर क्रिकेट का सबसे बड़ा महामुकाबला आज होने जा रहा है, जहां भारत का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया पाकिस्तान को अब तक सात बार मात दे चुकी है, और अब भारतीय टीम आठवीं बार पाकिस्तान को धूल चटाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। श्रीलंका के कोलम्बो मैदान में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह है और टीम इंडिया की जीत के लिए दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर जारी है। संगम नगरी प्रयागराज में भी भारत की विजय की कामना को लेकर विशेष महारूद्राभिषेक पूजन का आयोजन किया गया। 

श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर शांडिल्य जी महाराज ने वेदपाठी बटुकों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष अनुष्ठान किया और पोस्टर,तिरंगा हाथ में लेकर भारत की जीत की प्रार्थना की।क्रिकेट प्रेमियों ने मां गंगा से कामना की कि टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ एक और ऐतिहासिक जीत दर्ज करे और देश का गौरव बढ़ाए। 

संबंधित समाचार