मुरादाबाद : हरसहाय मल श्यामलाल ज्वेलर्स के शोरूम पर आयकर विभाग का छापा
मुरादाबाद। चार जनपदों की आयकर विभाग की टीम ने शहर के ज्वेलर्स के एक बड़े शोरूम पर छापा मारा। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से दुकानदारों हड़कंप है। मुरादाबाद, कानपुर, बरेली और के रामपुर 12 अधिकारी चार गाड़ियों में कांठ रोड स्थित हरसहाय मल श्यामलाल ज्वेलर्स शोरूम पहुंचे। शोरूम उस समय बंद था, बाहर गार्ड …
मुरादाबाद। चार जनपदों की आयकर विभाग की टीम ने शहर के ज्वेलर्स के एक बड़े शोरूम पर छापा मारा। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से दुकानदारों हड़कंप है। मुरादाबाद, कानपुर, बरेली और के रामपुर 12 अधिकारी चार गाड़ियों में कांठ रोड स्थित हरसहाय मल श्यामलाल ज्वेलर्स शोरूम पहुंचे। शोरूम उस समय बंद था, बाहर गार्ड से उसे खुलवाने के लिए कहा गया। शोरूम मालिक को भी काल कर आयकर विभाग की रेड पड़ने की जानकारी दी गई। उसके बाद एक गाड़ी में चार अधिकारी सीधे बदायू निवासी शोरूम मालिक के टीडीआई सिटी पहुंचे।

टीम ने ज्वेलर्स कारोबारी रचित प्रकाश अग्रवाल के घर पर भी छानबीन की। शोरूम मालिक से लेकर गार्ड तक के मोबाइल जब्त कर लिए गए। इस शोरूम में चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित करीब 85 कर्मचारी बताए जाते हैं सुबह पौने नौ बजे से शुरू हुई जांच देर शाम तक जारी रही। रचित प्रकाश अग्रवाल का सात साल पहले यह शोरूम तैयार हुआ था। मुरादाबाद के अलावा लखनऊ, बदायूं और बरेली में भी यह शोरूम है। गांगन वाली मैनाठेर पुल के पास रचित का फार्म हाउस पर भी सन्नाटा पसरा रहा।

उधर, टीडीआई सिटी में उनके फ्लैट पर भी टीम पहुंची। कर से जुड़ी जानकारी रचित प्रकाश अग्रवाल से ली गई। शोरूम में रचित के बेटे शोरित व स्टाफ से पूछताछ की गई। करोड़ों के कर में हेराफेरी किए जाने का मामला है, हालांकि टीम ने अभी इस पर कोई भी खुलासा नहीं किया है। अभी छापे की कार्रवाई जारी है।

