Bareilly : धौराटांडा में डकैती करने वाले चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो को पैर में लगी गोली

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। धौराटांडा डकैती मामले में फरार चल रहे चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जिसमें से दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक दरोगा और कॉन्सटेबल भी मुठभेड़ में घायल हुआ है।

दरअसल बीती 13 फरवरी को धौराटांडा में हुई एक डकैती के मामले में वांछित चल रहे बदमाशों की भोजीपुरा पुलिस तलाश कर रही थी। रविवार की देर रात महेशपुर शिवसिंह मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन संदिग्ध अवस्था में दिखा। वाहन की नंबर प्लेट कपड़े से ढकी थी। पुलिस के मुताबिक वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और आगे जाकर पेड़ से टकरा गया। वाहन टकराने के बाद बदमाशों पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें उप निरीक्षक रुक्मेश सिंह और कॉन्सटेबल संजय सागर घायल हो गए।

बदमाशों की फायरिंग के जवाब में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। जिसमें अकरम अली निवासी लभेड़ा थाना हाफिजगंज और आसिफ निवासी तुलसी नगर एजाज नगर गौटिया थाना बारादरी गोली लगने से घायल हुआ। इसके अलावा दो सगे भाई साहिल व शाहिद निवासी तुलसी नगर एजाज नगर गोटिया थाना बारादरी को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस ने इनके कब्जे से 60 हजार की नकदी, दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखे और एक पिकअप वाहन बरामद किया। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भोजीपुरा भेजा गया था। पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि पकड़े गए बदमाश अकरम और आसिफ ने हरदोई के थाना शाहाबाद में भी डकैती की घटना को अंजाम दिया था। 

संबंधित समाचार