मुरादाबाद: खूबसूरती की कला में दुनिया में छाया मुरादाबाद
मुरादाबाद, अमृत विचार। रूप निखारना। चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाना। दमकते चेहरे में एक ताजगी भर देना। यह ऐसी कला है, जिसमें महिलाएं भागीदारी में आगे हैं। इस दक्षता ने दुनिया में मुरादाबाद को जगह दिला दी। जी हां, रविवार को मुरादाबाद खूबसूरती इस की कला में दुनिया में छा गया है। लंदन …
मुरादाबाद, अमृत विचार। रूप निखारना। चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाना। दमकते चेहरे में एक ताजगी भर देना। यह ऐसी कला है, जिसमें महिलाएं भागीदारी में आगे हैं। इस दक्षता ने दुनिया में मुरादाबाद को जगह दिला दी। जी हां, रविवार को मुरादाबाद खूबसूरती इस की कला में दुनिया में छा गया है।
लंदन में हुई वर्चुअल प्रतियोगिता में मुरादाबाद की मानसी ब्यूटी सैलून को भी शामिल किया गया था। इसकी ब्यूटीनिशयन ने कला की जो प्रदर्शनी प्रस्तुत की, उसको देख विदेशी भी प्रभावित हो गए। मुरादाबाद को एक केंद्र के रूप में तो चुना ही गया। साथ ही एक और उपलब्धि मुरादाबाद की शान में शामिल हो गई।
ब्यूटीशन टीम ने इस कदर अपनी कला को निखारा और साबित किया कि अब वह गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज कर लिया गया है। ब्रिटेन की राजधानी दि क्लासीफाइड इवेंट विल बी हेल्ड ऑन 20 दिसंबर में मुरादाबाद की ब्यूटीशियन को यह मौका मिला। आल इंडिया हेयर एंड ब्यूटी एसोसिएशन प्रेजेंट्स बीएईएसए की ओर से इंटरनेशनल ब्यूटी सैलून ट्रेड शो का आयोजन हुआ।
विदेश में यह एक पहला इवेंट था, जिसमें मुरादाबाद को भी शामिल किया गया। इस बेहतरीन अवसर को लुभाने और उसमें दम भरने का इस प्रतिभा की धनी कलाकारों ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने जिस अंदाज और विस्तार से अपनी कला से सबका परिचय कराया, उसकी दाद पूरी दुनिया ने दी। भारत से आल इंडिया हेयर ब्यूटी सैलून का नेतृत्व शहर के मानसी ब्यूटी सेलून की ओर से निदेशक व ब्यूटीशियन शीतल नागपाल ने की।
उन्होंने बताया कि दो छात्राएं शाताक्षी नागपाल और काकोली सिंह ने भी इसमें भाग लिया था। उन्होंने जो अनुभव अब तक किया, उसे एक कला के रूप में पूरी दुनिया के सामने रखा। अब इस क्षेत्र में भी महिलाओं को आगे आने का मौका मिल सकेगा। आल इंडिया ब्यूटी एसोसिएशन की पहल पर युवा और युवतियों का कैरियर बनाने का मौका मिलेगा।
