''बजट युवा संवाद'' में बोले पंकज सिंह- भारत का 65 प्रतिशत युवा विकसित भारत की मजबूत नींव
कानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र द्वारा केंद्रीय बजट 2026-27 पर आधारित "युवा संवाद" कार्यक्रम का आयोजन कानपुर स्थित यस एन सेन महाविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने भाग लिया तथा बजट के विभिन्न प्रावधानों पर चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पंकज सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुआ।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुमन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अपने संबोधन में पंकज सिंह ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है, जहां लगभग 65 प्रतिशत आबादी युवाओं की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने वाला है। बजट में स्टार्टअप, कौशल विकास, डिजिटल शिक्षा, नवाचार, रोजगार सृजन और उद्यमिता को विशेष प्राथमिकता दी गई है।
https://twitter.com/PankajSinghBJP/status/2023754171753918696
सरकार का उद्देश्य युवाओं को नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाना है। भाजपा युवा मोर्चा कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि केंद्रीय बजट युवाओं के सपनों को नई दिशा देने वाला है। इसमें शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण, स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है।उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा का उद्देश्य बजट की जानकारी युवाओं तक पहुंचाकर उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाना है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्रा सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी, महाविद्यालय के प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने बजट से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य अतिथि ने विस्तार से उत्तर दिया और सभी ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
