बाराबंकी में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन: बूथ से राष्ट्र निर्माण की रणनीति पर हुई चर्चा, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। कार्यकर्ताओं को तराशने एवं वैचारिक दृष्टि से सशक्त बनाने के लिए भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान शुरू किया है। 7 मार्च से शुरू होने वाले इस अभियान के तहत  जिला कार्यालय पर बुधवार को एकदिवसीय जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। तीन सत्रों में आयोजित कार्यशाला में वक्ताओं ने बूथ से राष्ट्र निर्माण की रणनीति पर चर्चा की। 

कार्यशाला में प्रशिक्षित सदस्य अपने-अपने मंडल में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। उदघाटन सत्र में बतौर मुख्य वक्ता बोलते हुए एमएलसी व  जिला प्रभारी ई.अवनीश सिंह पटेल ने कहा कि  दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय व एकात्म मानववाद भाजपा की कार्यसंस्कृति की नींव है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर का सक्रिय, प्रशिक्षित एवं संस्कारवान कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल चुनावी दृष्टि से नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से भी काम करते हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त, अनुशासित और सेवा भाव से ओत-प्रोत बनाने का माध्यम है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता चरैवेति-चरैवेति के मूल मंत्र पर साल के 365 दिन कड़ी मेहनत करता है। जिसके बलबूते भाजपा विश्व का  सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन बन गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण अभियान से कार्यकर्ताओं में नया जोश और उल्लास उत्पन्न होगा। इसके साथ ही  जनसंघ से भाजपा तक की  ऐतिहासिक यात्रा के संघर्षों से भी कार्यकर्ताओं को रूबरू होने का सुअवसर मिलेगा। 

रेहड़ी पटरी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अजीत प्रताप सिंह ने द्वितीय सत्र में कार्यकर्ताओं को  पंच परिवर्तन के मायने समझाए। समापन सत्र में मंडल स्तर पर होने वाली कार्यशालाओं के स्थान,समय एवं वक्ताओं के चयन पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष ने सभी का आभार ज्ञापित किया। संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रशिक्षण महा अभियान टोली के जिला संयोजक संतोष सिंह ने किया। 

इस अवसर पर एससी-एसटी प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ रावत , पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत, शरद अवस्थी, संतोष सिंह,अजीत प्रताप सिंह,अवधेश श्रीवास्तव, अरविंद मौर्य, डॉक्टर राम कुमारी मौर्य, संदीप गुप्ता, शीलरत्न मिहिर, रचना श्रीवास्तव, प्रमोद तिवारी, राम बाबू द्विवेदी, विजय आनंद बाजपेई, मनोज वर्मा, रामेश्वरी त्रिवेदी, मुकेश मिश्रा, राकेश वर्मा, दिलीप मिश्रा, नीता अवस्थी, अलका मिश्रा, रोहित सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं प्रशिक्षण टोली से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : 
यूपी बोर्ड: पहले दिन हाईस्कूल में 3186 व इंटर में 3017 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, दोनों पालियों में रही सख्त निगरानी

संबंधित समाचार