करियर की नई राह: डिजिटल मार्केटिंग या बीबीए
12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त होते ही छात्रों के सामने करियर को लेकर सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो जाता है कि अब आगे क्या पढ़ें? आज के प्रतिस्पर्धी और तेजी से बदलते जॉब मार्केट में सिर्फ डिग्री ही नहीं, बल्कि स्किल और अवसर भी मायने रखते हैं। ऐसे समय में दो कोर्स सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, डिजिटल मार्केटिंग और बीबीए (BBA)। दोनों के अपने फायदे, अवसर और करियर पाथ हैं, लेकिन कौन सा कोर्स आपके लिए बेहतर रहेगा, यह आपके लक्ष्य, रुचि और भविष्य की योजना पर निर्भर करता है। आइए आज आपको बताते हैं कि इन दोनों में कौन सा कोर्स आपके लिए बेहतर रहेगा।-ज्ञानेंद्र कुमार दीक्षित, बीबीडी यूनिवर्सिटी
क्या है डिजिटल मार्केटिंग?
डिजिटल मार्केटिंग का मतलब है इंटरनेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए किसी प्रोडक्ट, सर्विस या ब्रांड का प्रचार करना। जब आप सोशल मीडिया पर किसी कंपनी का विज्ञापन देखते हैं, यूट्यूब पर वीडियो से पहले ऐड आता है या गूगल सर्च में कोई वेबसाइट सबसे ऊपर दिखाई देती है, यह सब डिजिटल मार्केटिंग का हिस्सा है। यह कोर्स स्किल-बेस्ड होता है और कम समय में पूरा किया जा सकता है।
डिजिटल मार्केटिंग में करियर विकल्प
डिजिटन मॉर्केटिंग एग्जीक्यूटिव
सोशन मीडिया मैनेजर
एसईओ एग्जीक्यूटिव
कंटेंट राइटर
गूगल एड्स एग्जीक्यूटिव
फ्रीलांस डिजिटल मार्केटर
ऑनलाइन ब्रांड मैनेजर
इस फील्ड में फ्रीलांस और वर्क फ्रॉम होम के अवसर भी भरपूर हैं।
🏢 क्या है बीबीए
बीबीए (Bachelor of Business Administration) एक 3 साल का ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स है, जो बिजनेस और मैनेजमेंट की बुनियादी समझ देता है। इसमें मार्केटिंग, ह्यूमन रिसोर्स, फाइनेंस, ऑपरेशंस और कॉर्पोरेट वर्क कल्चर के बारे में पढ़ाया जाता है। यह कोर्स उन छात्रों के लिए बेहतर है, जो आगे चलकर कॉर्पोरेट सेक्टर में मैनेजर बनना चाहते हैं या MBA करने की योजना रखते हैं।
BBA के बाद जॉब ऑप्शन
सेल्स एग्जीक्यूटिव
मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव
एचआर असिस्टेंट
ऑफिस मैनेजर
बिजनेस डेवेलपमेंट एग्जीक्यूटिव
ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव
सैलरी और जॉब की तुलना
डिजिटल मार्केटिंग में कोर्स छोटा होता है और नौकरी जल्दी मिलने की संभावना रहती है। शुरुआत में सैलरी सामान्य होती है, लेकिन अनुभव और स्किल बढ़ने के साथ आय तेजी से बढ़ती है। वहीं BBA में पढ़ाई लंबी है और जॉब थोड़ा समय लेकर मिलती है, लेकिन अगर इसके बाद MBA कर लिया जाए, तो सैलरी और पद दोनों ही काफी बेहतर हो सकते हैं।
