Admission News: MKITM-IGNOU के कोर्स में प्रवेश जारी, 28 फरवरी तक आखरी मौका

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : मान्यवर कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट (एमकेआईटीएम) ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के सहयोग से शैक्षणिक सत्र 2026-27 (जनवरी) के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड में तीन सर्टिफिकेट और एक पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश शुरू किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 है।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इन पाठ्यक्रमों से युवाओं को कौशल और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे प्रदेश पर्यटन-आतिथ्य क्षेत्र में अग्रणी बनेगा। उन्होंने बताया कि सर्टिफिकेट इन फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन (सीएफओ), फूड एंड बेवरेज सर्विस ऑपरेशन (सीएफबीओ) और हाउसकीपिंग ऑपरेशन (सीएचओ) के लिए इंटर उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। छह माह अवधि के इन कोर्सों की फीस 3,000 रुपये (साथ में 400 रुपये पंजीकरण शुल्क) है। पाठ्यक्रम में दो माह थ्योरी और चार माह इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग शामिल है।

पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन होटल ऑपरेशन्स (पीजीडीएचओ) स्नातक अभ्यर्थियों के लिए है। 48 क्रेडिट वाले इस कोर्स की फीस 9,000 रुपये (400 रुपये पंजीकरण शुल्क अतिरिक्त) है, जिसमें चार माह पढ़ाई और आठ माह ट्रेनिंग-/इंटर्नशिप होगी।

संबंधित समाचार