पंजाब: गुरदासपुर में सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए गए 11 ग्रेनेड बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। गुरदासपुर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट एक खेत से 11 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं जिनके बारे में संदेह है कि इन्हें पाकिस्तान से आए एक ड्रोन द्वारा गिराया गया। पंजाब पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। गुरदासपुर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजिंदर सिंह सोहाल ने बताया कि गुरदासपुर जिले में सीमा …

चंडीगढ़। गुरदासपुर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट एक खेत से 11 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं जिनके बारे में संदेह है कि इन्हें पाकिस्तान से आए एक ड्रोन द्वारा गिराया गया। पंजाब पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। गुरदासपुर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजिंदर सिंह सोहाल ने बताया कि गुरदासपुर जिले में सीमा से एक किलोमीटर दूर स्थित सालच गांव के एक खेत में ग्रेनेड पाए गए।

उन्होंने कहा कि ग्रेनेड एक बक्से में रखे गए थे जो लकड़ी के खांचे से जुड़ा था। उन्होंने कहा कि ग्रेनेड रविवार शाम को बरामद किए गए। सोहाल ने कहा कि 19 और 20 दिसंबर की दरम्यानी रात को सीमा सुरक्षा बल ने ड्रोन उड़ते हुए देखा था और उस पर फायर भी किया था। उन्होंने कहा, “हमने बीएसएफ के साथ मिलकर रविवार को तलाशी अभियान चलाया और ग्रेनेड बरामद किए।”

संबंधित समाचार