अनी बुलियन व सहयोगी कंपनियों की चार संपत्तियां जब्त, सीएमडी अजीत गुप्ता और आईएफएस पत्नी के नाम मिली संपत्तियां

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की लखनऊ टीम ने गुरुवार को अनी बुलियन व उसकी साथी कंपनियों की चार संपत्तियों को जब्त कर लिया है। इसमें तीन अचल और एक चल संपत्तियां शामिल हैं। सारी संपत्तियां लखनऊ, उत्तराखंड के उत्तरकाशी व दिल्ली में हैं। इनकी कीमत 7.30 करोड़ रुपये आंकी गई है। पूर्व में ईडी ने सीएमडी अजीत गुप्ता और उनकी आईएफएस पत्नी निहारिका सिंह व अन्य लोगों की 16.40 करोड़ की संपत्तियां जब्त की हैं। ईडी ने यह कार्रवाई मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत की है। इसमें बैंक से जारी एफडी भी जब्त की गई है।

ईडी के मुताबिक, लोगों से कई योजनाओं में करोड़ों रुपये निवेश कराये। रकम हड़पने के बाद कंपनी के कार्यालय पर ताला बंद कर दिया। सीएमडी समेत सभी फरार हो गये। निवेशकों ने 110 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की सौ से अधिक रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

इसके आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच शुरू की। कई कम्पनियां बनाकर रकम हड़पी ईडी के मुताबिक निवेशकों से ली गई रकम अनी ग्रुप ने अपनी अलग-अलग कम्पनियों और आई विजन क्रेडिट को-आपरेटिव सोसाइटी में जमा किया। इन सभी को अजीत कुमार गुप्ता ही संचालित करते थे। एक कम्पनी अनी बुलियन इंडस्ट्रीज प्रा. लि. के नाम पर अलग-अलग जमीन खरीदी गई। ईडी इससे पहले भी लखनऊ, अमेठी और दिल्ली में 20 संपत्तियां जब्त कर चुकी है।

संबंधित समाचार