लखनऊ: पेड़ से लटकता मिला 16 वर्षीय युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/बख्शी का तालाब, अमृत विचार। इटौंजा थाना क्षेत्र के हरदा कॉलोनी के पास सोमवार को सुबह पेड़ से 16 वर्षीय सत्यम का शव लटकता मिला। राहगीर की सूचना पर पहुंची इटौंजा थानें की स्थानीय पुलिस शव को कब्जे मे लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना क्षेत्र के हरदा कॉलोनी के रहने वाले सत्यम …

लखनऊ/बख्शी का तालाब, अमृत विचार। इटौंजा थाना क्षेत्र के हरदा कॉलोनी के पास सोमवार को सुबह पेड़ से 16 वर्षीय सत्यम का शव लटकता मिला। राहगीर की सूचना पर पहुंची इटौंजा थानें की स्थानीय पुलिस शव को कब्जे मे लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना क्षेत्र के हरदा कॉलोनी के रहने वाले सत्यम पुत्र श्यामू शुक्ला बीती रात घर से खाना खाकर निकला था। जिसके बाद सुबह सूचना मिली कि सड़क किनारे एक पेड़ से लटकता हुआ मृत शरीर पाया गया। जानकारी के मुताबिक सत्यम के पिता श्यामू शुक्ला महमूदाबाद में बढ़ई का कार्य करते हैं। मृतक सत्यम तीन भाई है । इटौंजा थाना अध्यक्ष अवनीश ने बताया कि मामले की जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार