अयोध्या: अब घर बैठे मंगवाएं बाबा विश्वनाथ और श्री हनुमानगढ़ी का भोग लगा प्रसाद
अयोध्या, अमृत विचार। डाक विभाग ने कोरोना काल में बाबा विश्वनाथ और अयोध्या धाम के हनुमान गढ़ी के भक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए देश के कोने कोने में घर घर भोग लगा प्रसाद पहुंचा कर अनूठी पहल शुरू की है। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि भारतीय …
अयोध्या, अमृत विचार। डाक विभाग ने कोरोना काल में बाबा विश्वनाथ और अयोध्या धाम के हनुमान गढ़ी के भक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए देश के कोने कोने में घर घर भोग लगा प्रसाद पहुंचा कर अनूठी पहल शुरू की है। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि भारतीय डाक विभाग पूर्व से ही भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है, ऐसे में विभाग द्वारा गंगाजल, काशी विश्वनाथ मंदिर की भभूति व प्रसाद श्रद्धालुओं को घर बैठे उपलब्ध करा रहा है इसी क्रम में श्री हनुमानगढ़ी मंदिर का प्रसाद भी श्रद्धालुओं तक पहुंचाकर अपनी सेवा में और विस्तार किया है।
उन्होंने यह भी बताया कि विगत दिनों से प्रतिदिन लगातार उड़ीसा, बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब, आन्ध्र प्रदेश के श्रद्धालुओं के द्वारा बाबा विश्वनाथ धाम एवं हनुमान गढ़ी के प्रसाद की मांग आ रही है जिसे डाक विभाग तत्काल ही श्रद्धालुओं तक स्पीड पोस्ट के माध्यम से भिजवा रहा है घर बैठे बाबा विश्वनाथ धाम एवं हनुमान गढ़ी के प्रसाद की सेवा शुरू होने से देश में विश्वनाथ मंदिर और अयोध्या धाम के श्रद्धालुओं को घर बैठे ही प्रसाद मिलने से उन्हें सुखद अनुभूति हो रहा है।
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि बाबा विश्वनाथ धाम के प्रसाद को मंगवाने के लिए प्रवर अधीक्षक डाकघर वाराणसी पूर्वी मण्डल को 251/- का ई-मनीआर्डर तथा अयोध्या धाम के हनुमान गढ़ी प्रसाद मंगवाने के लिए भक्तों को संकटमोचक प्रसाद (200 ग्राम लड्डू, तश्वीर, महावीरी, किताब) के लिए रु. 251/- अथवा महावीर प्रसाद ( 900 ग्राम लड्डू, तश्वीर, महावीरी, किताब, तुलसी माला, हनुमान यंत्र) रु.551/- का ई-मनीआर्डर सबपोस्टमास्टर अयोध्या-224123 को भेजना होगा जिसके बदले में संकटमोचन सेना ट्रस्ट द्वारा श्रीहनुमानगढ़ी मंदिर के सौजन्य से उपलब्ध कराए गए प्रसाद को श्रद्धालुओं तक डाक के माध्यम से पहुंचाया जायेगा ।
