बाराबंकी: पुलिस अधीक्षक ने किया नवनिर्मित बैरकों का उद्घाटन
मसौली/ बाराबंकी, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक डा. अरविन्द चतुर्वेदी ने सोमवार को थाना सफदरगंज में पुरुष एवं महिला आरक्षी के नवनिर्मित बैरकों का फीता काटकर उदघाट्न किया। सेवानिवृत्त शिक्षक, पुलिसकर्मियों एवं थाने के चौकीदारों को कम्बल वितरण किया। थाना मुख्यालय पहुँचे पुलिस अधीक्षक डा. अरविन्द चतुर्वेदी को फतेहचंद जगदीश राय इंटर कालेज के छात्रों की …
मसौली/ बाराबंकी, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक डा. अरविन्द चतुर्वेदी ने सोमवार को थाना सफदरगंज में पुरुष एवं महिला आरक्षी के नवनिर्मित बैरकों का फीता काटकर उदघाट्न किया। सेवानिवृत्त शिक्षक, पुलिसकर्मियों एवं थाने के चौकीदारों को कम्बल वितरण किया।
थाना मुख्यालय पहुँचे पुलिस अधीक्षक डा. अरविन्द चतुर्वेदी को फतेहचंद जगदीश राय इंटर कालेज के छात्रों की कलर पार्टी द्वारा स्वागत सम्बोधन करते हुए सलामी दी। उपनिरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह की अगुवाई में गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गयी। पुलिस अधीक्षक डा. अरविन्द चतुर्वेदी ने थाना परिसर में जनसहयोग से नवनिर्मित महिला एवं पुरुष बैरक का फीता काटकर उदघाट्न किया।
उदघाट्न पश्चात उपस्थित गणमान्य एव पुलिसकर्मियों से रूबरू होते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी ने कहा कि पुलिस के लिए तीन काम सबसे महत्वपूर्ण होते है। जिसमे प्रथम यह है कि समाज को अपराध मुक्त बनाया जाय ,दूसरा काम है कि यदि कोई अपराध घटित हो जाय तो उसका अनावरण होना चाहिए ,तीसरा काम है कि अपराध करने वाले को सजा दिलाना। उन्होंने कहा कि जनता को पुलिस से बड़ी अपेक्षाएं है। जिसमें पुलिस को कर्तव्यनिष्ठा के साथ पालन करना बेहतर पुलिसिंग की पहचान है।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए एसपी डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने कहा कि उन्होंने चैनपुरवा गांव में लोगों को शराब के कारोबार से दूर जाकर स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि चैनपुरा का गांव में कुल 94 परिवार में से 90 परिवार शराब बनाने का काम करते थे। हम लोग जब वहां गए तो उनमें से 32 महिलाएं मोमबत्ती वह अन्य स्वरोजगार करके अपना भाग्य संवार रही है। एसपी ने कहा कि बेहड़ पुरवा गांव को भी चैनपुरवा की तर्ज पर जागरूक किया जायेगा।
पुलिस अधीक्षक ने महिला सशक्तिकरण पर कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। कोई भी छात्रा डायल 1090 पर सूचना देकर सहायता प्राप्त कर सकती है। उन्होंने डायल 112 व डायल 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन की जानकारी देते हुए यूपी कॉप में मिलने वाली 27 सेवाओं की जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को कर्तव्यों के पालन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि आप लोग समाज के हर अंग के साथ मिलकर काम करे लोगो के बीच से पुलिस का डर को दूर करे उन्होंने स्वच्छता एवं पोषण वाटिका पर विचार व्यक्त किया।शिक्षक शिवराम वर्मा के संचालन में थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान,अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी रामसूरत सोनकर, प्रभारी निरीक्षक जैदपुर सन्दीप राय, प्रभारी निरीक्षक मसौली विजेंद्र शर्मा, ग्राम प्रधान प्रकाशिनी जायसवाल, सोमनाथ राजपूत, मनोज सोनी, मण्डल अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शस्त्र एवं अभिलेखों का लिया जायजा
पुलिस अधीक्षक डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी ने थाने का वार्षिक निरीक्षण करते हुए बीट पुस्तिका, अपराध रजिस्टर, थाना समाधान पंजिका, आईजीआरएस का जायजा लिया।
