प्रसपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, न्याय के लिए किया आश्वस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुजीत पांडे की रविवार शाम को कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना की जानकारी होने पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी ने सोमवार को मृतक के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घटना पर रोष व्यक्त …

लखनऊ, अमृत विचार। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुजीत पांडे की रविवार शाम को कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना की जानकारी होने पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी ने सोमवार को मृतक के परिजनों से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने घटना पर रोष व्यक्त करते हुए हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर ही राम बाबू रस्तोगी ने पीड़ित परिवार की प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव से वार्ता कराई। इस दौरान शिवपाल यादव ने परिवार को न्याय दिलाने के लिए आश्वस्त किया। इसके बाद रामबाबू रस्तोगी ने मोहनलालगंज कोतवाली में जाकर वहां के एडिशनल एसएचओ से मुलाकात की।

घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो प्रसपा व्यापार सभा प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि तीन दिन पूर्व अतरौली गांव के एक व्यक्ति की हत्या में एक 75 वर्षीय निर्दोष बुजुर्ग को जेल भेज दिया। इस मामलें की सही जांच हो, जिससे निर्दोष लोग फंसे।

संबंधित समाचार