बरेली: सिर्फ छह हजार इज्जत घर बनेंगे, 10 हजार परिवार रहेंगे वंचित
अमृत विचार, बरेली। कोरोना काल में वापस आए 10 हजार परिवारों के लिए सरकार की ओर से इज्जत घर नहीं बनवाए जाएंगे। जिले के सिर्फ छह हजार श्रमिकों के परिवारों को ही इसका लाभ मिलेगा। इस संबंध में शासन स्तर से निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए बेसलाइन सर्वे किया जा रहा है। कोरोना …
अमृत विचार, बरेली। कोरोना काल में वापस आए 10 हजार परिवारों के लिए सरकार की ओर से इज्जत घर नहीं बनवाए जाएंगे। जिले के सिर्फ छह हजार श्रमिकों के परिवारों को ही इसका लाभ मिलेगा। इस संबंध में शासन स्तर से निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए बेसलाइन सर्वे किया जा रहा है।
कोरोना काल में जिले में करीब 55 हजार प्रवासियों की घर वापसी हुई थी जबकि शासन स्तर से 6330 प्रवासियों के शौचालयों के निर्माण के निर्देश जारी हुए हैं। इसके लिए डीपीआरओ कार्यालय की ओर से बेसलाइन सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे में जो लोग पात्र पाए जाएंगे उनके घरों में इज्जतघर बनाए जाएंगे।
इसमें ब्लॉक स्तरीय तीन कर्मचारियों को लगाया जाएगा। प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों का सर्वे में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं रहेगा। लोगों की मानें तो बाहर से आए 55 हजार प्रवासियों के परिवार की संख्या करीब 17 हजार है। ऐसे में जिले में करीब 10 हजार परिवारों को इज्जतघर नहीं मिल सकेगा। जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि उनके लिए जितना लक्ष्य मिला है। उसी के आधार पर निर्माण कराएंगे। यदि शासन स्तर से निर्देश मिलेंगे। तब संख्या में वृद्धि की जाएगी।
