मुरादाबाद: लखनऊ से भागा किशोर मुरादाबाद में पकड़ा गया
अमृत विचार, मुरादाबाद। लखनऊ से भागकर एक किशोर मुरादाबाद पहुंच गया। वह यहां पर एक आटो रिपेयरिंग की दुकान में काम करने लगा। जानकारी होने पर पुलिस ने किशोर को बरामद करने के साथ ही बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। जहां से उसे चाइल्ड लाइन में भेज दिया गया है। नागफनी थाना क्षेत्र …
अमृत विचार, मुरादाबाद। लखनऊ से भागकर एक किशोर मुरादाबाद पहुंच गया। वह यहां पर एक आटो रिपेयरिंग की दुकान में काम करने लगा। जानकारी होने पर पुलिस ने किशोर को बरामद करने के साथ ही बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। जहां से उसे चाइल्ड लाइन में भेज दिया गया है।
नागफनी थाना क्षेत्र में झब्बू का नाला के पास रहने वाला जीशान बंगला गांव में ऑटो रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। जीशान के अनुसार वह रविवार को दुकान बंद कर रहा था तभी एक किशोर ठंड से कांपता हुआ नजर आया। उसने किशोर से जब बात की तो उसने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी केगांव धूपगुड़ी का रहने वाला है।
लाकडाउन से पहले वह यूपी में आया तो किसी ने उसे लखनऊ के एक होटल में बेंच दिया। एक माह बाद जब उसने होटल वाले से वेतन मांगा तब उसे बेचने की जानकारी हुई। किशोर के अनुसार होटल स्वामी ने उत्पीड़न किया तो वह बचने के लिए खनऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर ट्रेन में सवार हो गया। जब ट्रेन मुरादाबाद पहुंची तो उसकी नजर टीटी पर पड़ गई।
टीटी से बचने के लिए वह मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूद कर भाग निकला। जिसके बाद भटकते हुए बंगला गांव पहुंच गया। किशोर की आपबीती सुनने के बाद ऑटो रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले ने उसे गर्म कपड़े दिए और भोजन कराया। इसके बाद नागफनी पुलिस और चाइल्ड लाइन को किशोर के बारे में सूचना दे दिया। चाइल्ड लाइन ने मौके पर पहुंच कर किशोर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
