51 हजार दीपों से जगमगाएगा पौराणिक धनोखर सरोवर,17 मार्च से नव संवत्सर महोत्सव की शुरुआत, दिखेगी भारतीय परंपराओं की झलक

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में गत कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा नव संवत्सर महोत्सव 17 एवं 18 मार्च को होगा। दो दिवसीय महोत्सव में विविध कार्यक्रमों के जरिए सनातन संस्कृति व संस्कार को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया जाएगा। भारतीय परंपराओं से ओतप्रोत इस महोत्सव की तैयारी बैठक श्रीराम कॉलोनी में संपन्न हुई। आरएसएस के  जिला प्रचारक रवि प्रकाश ने कहा कि नव संवत्सर महोत्सव भारतीय समाज के गौरव का कार्यक्रम है। भारतीय नव वर्ष ऐतिहासिक घटनाओं के आनंद का उत्सव है। उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। 

महोत्सव में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया  कि  17 एवं 18 मार्च  को आयोजित होने वाले महोत्सव में समाज के सभी वर्गो का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। महोत्सव की शुरुआत 17 मार्च को  नगर पालिका प्रांगण में कवि सम्मेलन से होगी। जिसमें नामचीन कवियों का समागम होगा। 18 मार्च को दीपोत्सव कार्यक्रम होगा जिसमें पौराणिक धनोखर सरोवर को 51 हजार दीपक व एलईडी प्रकाश से सजाया जाएगा। 

उसी शाम भजन संध्या भी आयोजित होगी। सरोवर की भव्य आरती  एवं आतिशबाजी भी संपन्न होगी।जिला प्रचारक ने बताया  कि  नगर के  मुख्य प्रवेश  द्वारों के साथ सभी चौराहों को भव्य स्वरूप दिया जायेगा। संयोजक  पंकज गुप्ता ' पंकी ' ने आभार ज्ञापित करते हुए सभी से महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान  किया। इस अवसर पर सह जिलाकार्यवाह पारितोष, नगर प्रचारक विभम, संतोष सिंह, डॉ सुजीत चतुर्वेदी, विजय आनंद बाजपेई, नवीन राठौर, अधिवक्ता श्रवण सिंह, आशीष सिंह, अमन वर्मा मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : 
यूपी में 3.67 लाख किसानों को दिन में मिलेगी नियमित बिजली, पीएम-कुसुम के तहत हरी झंडी

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार