Moradabad: रेलवे ने किया दो जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रेलवे ने होली में यात्रियों की सहूलियत के लिए बुधवार को एक जोड़ी और होली स्पेशल ट्रेन संचालित करने की घोषणा की। ट्रेन संख्या 04829 जेयू-गोरखपुर स्पेशल पांच मार्च, 12, 19, 26 मार्च को कुल चार फेरा चलेगी। वहीं वापसी में गोरखपुर से गाड़ी संख्या 04830 छह मार्च, 13 मार्च, 20 और 27 मार्च को कुल चार फेरा संचालित होंगी।

गाड़ी संख्या 04829 सुबह 8:15 बजे मुरादाबाद आएगी और पांच मिनट का स्टॉपेज रहेगा। 8:25 पर रवाना होगी। यह ट्रेन बरेली, लखनऊ, बस्ती, खलीलाबाद होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 04731 और 04732 राजस्थान के श्री गंगानगर जंक्शन (एसजीएनआर) रेलवे स्टेशन से साप्ताहिक चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 04731 रविवार एक मार्च से 29 मार्च तक कुल पांच ट्रिप चलेगी। इसके अलावा 04732 मंगलवार तीन मार्च से 31 मार्च तक कुल पांच फेरा संचालित की जाएगी।

संबंधित समाचार