कानपुर : सीसामऊ नाला धंसने से चौपट ब्रह्मनगर का कारोबार, दुकानों में ताला, जनिए क्या बोले क्षेत्रीय लोग

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। सीसामऊ नाला जगह जगह धंसने से ब्रह्मनगर का कारोबार पूरी तरह से चौपट हो गया है। कारोबारी टेंशन में हैं कि आखिर ये नाला कब ठीक होगा। हालांकि कार्य तेजी से चल रहा है लेकिन कुछ नहीं कहा जा सकता कि नाला पूरी तरह कब ठीक होगा।ब्रह्मनगर स्थित ईदगाह कालोनी चौराहा से जवाहर नगर होते हुए जीटी रोड पर निकलने वाला ये महत्वपूर्ण मार्ग है। 

सीसामऊ नाला धंसने से यहां के कारोबारी परेशान हैं। लगभग 25 गहराई में धंसे इस नाले को ठीक किया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि 10 दिन में सब ठीक कर लिया जाएगा जबकि नाला का निर्माण जिस प्रकार चल रहा है, उससे लगता है कि दो से तीन महीने इसे ठीक करने में लगेगा। 

क्या बोले क्षेत्रीय लोग 

ईदगाह चौराहा से ब्र्हमनगर तक दर्जनों दुकानों में ताला लगा है क्योंकि यहां ज्यादातर कार असेसरीज का काम होता है। इस मुख्य मार्ग पर इतनी गहराई और चौड़ाई में नाला धंसा है कि लोगों का पैदल चलना दूभर है... इमरान।

नाला निर्माण के चलते इतना धूल गर्दा उड़ता है कि दुकान के अंदर का सारा सामान खराब हो रहा है । शाम तक दुकान में बैठने वाला धूल से नहा उठता है, यही कारण है कि लोग दुकान नहीं खोल रहे हैं। जो दुकानें खुली हैं, वहां ग्राहक नहीं आते... योगेंद्र राठी।

पहले थोड़ा सा नाला धंसा था लेकिन जहां धंसाव था, वहां कई ट्रैक्टर मिट्टी डालकर ठीक कर रहे थे लेकिन थोड़ी दिन बाद ही नाला जगह जगह धंसने लगा जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गयी। अब इंतजार इस बात का है कि नाला कब ठीक होगा... गीता सोनकर।

दुकान में बैठकर करें तो क्या करें, यहां बैठने को कुछ होने वाला नहीं है, अधिकारी कह रहे हैं कि हफ्ता-दस दिन में कार्य हो जाएगा लेकिन लगता नहीं है कि दो तीन माह के पहले ये सड़क आबाद हो पाएगी। नाला निर्माण में साइड में लोहे की चादर डालने से घरों को खतरा कम हो गया है... अमरदीप। 

संबंधित समाचार