बाराबंकी में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई : 94 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। एएनटीएफ यूनिट लखनऊ ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 470 ग्राम हेरोइन, एक मोटरसाइकिल, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक कीपैड मोबाइल फोन तथा 1,620 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान देवी प्रसाद पुत्र स्व. रामबहादुर निवासी याकूतगंज थाना जैदपुर तथा अनिल कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी ताड़पुरवा थाना जैदपुर के रूप में हुई है।

दोनों आरोपियों को सोमवार के दिन लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर चंदवारा मोड़ से आगे गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना सफदरगंज पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे दोनों पार्टनर के रूप में हेरोइन की तस्करी करते थे। बरामद हेरोइन को मोटरसाइकिल से एक ग्राहक को बेचने जा रहे थे।

बिक्री से प्राप्त धनराशि को आपस में बांटकर घर का खर्च चलाने और अपने शौक पूरे करने की बात उन्होंने स्वीकार की। टीम में एएनटीएफ यूनिट लखनऊ की टीम में प्रभारी निरीक्षक दर्शन यादव, उपनिरीक्षक सौरभ कुमार, मुख्य आरक्षी दिनेश सिंह, मुख्य आरक्षी मो. खालिद खां, मुख्य आरक्षी संगम पटेल एवं कांस्टेबल राजन कुमार शामिल रहे। कार्रवाई में थाना सफदरगंज पुलिस टीम ने भी सहयोग किया। पुलिस के अनुसार अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें : 
51 हजार दीपों जगमगाएगा पौराणिक धनोखर सरोवर,17 मार्च से नव संवत्सर महोत्सव की शुरुआत, दिखेगी भारतीय परंपराओं की झलक

 

संबंधित समाचार