मुरादाबाद: आयकर अफसरों ने शोरूम में रात गुजारी, 26 घंटे से कर रहे नगदी की गिनती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। चार जिलों की आयकर टीम 26 घंटे से ज्वेलर्स शोरूम में नगदी की गिनती कर रही है। 12 अफसर लगातार दो मशीनों के जरिये इस जांच में जुटी रही। शोरूम के बाहर पहरे में दो पुलिस कर्मी भी डटे रहे। मालिक सहित कर्मचारियों व गार्ड को भी नहीं दी गई घर जाने की अनुमति। …

मुरादाबाद। चार जिलों की आयकर टीम 26 घंटे से ज्वेलर्स शोरूम में नगदी की गिनती कर रही है। 12 अफसर लगातार दो मशीनों के जरिये इस जांच में जुटी रही। शोरूम के बाहर पहरे में दो पुलिस कर्मी भी डटे रहे। मालिक सहित कर्मचारियों व गार्ड को भी नहीं दी गई घर जाने की अनुमति।

मुरादाबाद के अलावा कानपुर, बरेली व रामपुर के आयकर अधिकारियों को करोड़ों के आयकर चोरी का मामला पकड़ में आया है। इन जिलों के अफसरों ने सोमवार को कांठ रोड के हर सहाय मल श्यामलाल ज्वेलर्स के शोरूम पर छापा मारा था। सुबह पौने नौ बजे से इन अफसरों ने जांच शुरू कर दी थी। शुरू में शोरूम मालिक रचित प्रकाश अग्रवाल के बेटे शोरित और चार्टर्ड अकाउंटेंट से लगातार पूछताछ की गई।

टीडीआई स्थित उनकी कोठी व गागन वाली मैनाठेर स्थित उनके निर्माणाधीन फार्म हाउस पर भी छापा मारा था। सोमवार शाम चार बजे शोरूम पहुंचे मालिक रचित को भी सवालों के घेरे में ले लिया गया। चार गाड़ियों से पहुंचे इन अफसरों को आयकर चोरी के बड़े मामला पकड़ में आने की बात कही जा रही। सूत्रों की माने तो छिपी नगदी को खोजने में ये अधिकारी कामयाब हुए हैं। सोमवार से ही उस करोड़ों की नगदी की काउंटिंग करने में जुट गए। नगदी अधिक होने के कारण दो से तीन काउंटिंग मशीनों का भी सहारा लिया गया।

रातभर कर्मचारी, गार्ड और मालिक इस टीम की निगहबानी में रहे। बताया जा रहा है। 12 अफसरों की इस टीम ने चार शिफ्टों में दो दो अधिकारियों की ड्यूटी के साथ रातभर नगदी की काउंटिंग की है। हालांकि नगदी अधिक होने कारण मंगलवार सुबह 11 बजे तक यह काउंटिंग पूरी नहीं कि जा सकी।

संबंधित समाचार