28 फरवरी 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

मेष- आज अपनी छवि को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे। उधार धन लेना पड़ सकता है। आप फोकस होकर अपने कार्यों में लगे रहें।

वृष- आज नया वाहन खरीदने का विचार बनाएंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद उठाएंगे। अपनी दिनचर्या में आप परिवर्तन ला सकते हैं।

मिथुन - आज टीम भावना को रखते हुए काम करें। काम के पूरा न होने से मन में असंतोष रहेगा। नए व्यावसायिक संपर्क विकसित हो सकते हैं। 

कर्क- आज आय की दृष्टि से दिन बहुत ही अच्छा है। अधूरे पड़े कार्य आप पुनः प्रारंभ कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके नए मित्र बन सकते हैं।

सिंह- आज आप चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। अपनी प्रतिभा का विकास कर सकते हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।

कन्या- आज कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा।  आपको कुछ आकस्मिक खर्च करने पड़ेंगे। अधिकारियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

तुला- आज व्यवसाय में अचानक धन लाभ हो सकता है। दूसरों के कार्यों में अधिक हस्तक्षेप न करें। शेयर से जुड़े कार्यों से लाभ होगा।

वृश्चिक- आज अधिकारी आपके कार्यों से अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में गति आ सकती है। आपको पुराने अनुभवों से लाभ हो सकता है।

धनु- आज आपको यात्रा कम से कम करनी चाहिए। जीवन की सत्यता का सामना करना पड़ेगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर नियंत्रण रखें।

मकर- आज आपको तनाव का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी तरक्की से जलेंगे। दांपत्य संबंध में कड़वाहट हो सकती है।

कुंभ- आज मित्रों का आपके ऊपर काफी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। जीवनसाथी आपका उत्साहवर्धन करेंगे। आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

मीन- आज का दिन काफी अच्छा रहना वाला है। दूसरों की सहायता करने का प्रयास करेंगे। उच्च अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं।