इजरायली पीएम नेतन्याहू ने हमले के बाद जारी किया वीडियो, कहा- ईरान को अपनी सरकार बदलनी होगी... डोनाल्ड ट्रंप को कहा धन्यवाद

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

तेल अवीवः इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार सुबह तेहरान पर हुए अमेरिका-इज़राइल हमलों के बारे में अपने पहले वीडियो बयान में कहा कि ईरान को अपना शासन बदलने के साथ-साथ परमाणु कार्यक्रम को भी खत्म करना होगा।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने "ईरानी लोगों के सभी हिस्सों" से "ज़ुल्म का बोझ उतार फेंकने और एक आज़ाद और शांतिपूर्ण ईरान बनाने" की अपील की। उन्होंने कहा, "हमारी मिलकर की गयी कार्रवाई बहादुर ईरानी लोगों के लिये अपनी किस्मत अपने हाथों में लेने के हालात बनाएगी।


 
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने जून में ईरान के साथ 12 दिन की लड़ाई के दौरान ईरानी लोगों से सरकार के खिलाफ़ आवाज़ उठाने की भी अपील की थी। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अपने वीडियो बयान की शुरुआत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को "उनके ऐतिहासिक नेतृत्व के लिए" धन्यवाद देकर की।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा, "इस खूनी आतंकवादी सरकार को परमाणु हथियार हासिल करने की इजाज़त नहीं दी जानी चाहिए जिससे वह पूरी इंसानियत को खतरे में डाल सके।"



संबंधित समाचार