Bareilly : बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने दरगाह आला हजरत पर दी हाजिरी 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। मशहूर बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम शनिवार को परसाखेड़ा में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। देर रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रविवार की सुबह दरगाह हजरत पर हाजिरी देने के लिए पहुंचे।

दरगाह पर फूल पेश करने के बाद उन्होंने अमनचैन और भाईचारे की दुआ मांगी। उनके दरगाह पहुंचने पर लोगों को जानकारी हुई तो उनकी झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए, लेकिन वह हाजिरी देकर चुपचाप वहां से निकल गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

वीडियो में सोनू निगम को सौदगारान की गलियों में टहलते देखा जा सकता है। उनके साथ दरगाह से जुड़े कुछ लोग भी नजर आ रहे हैं। हाथ में फूलों की डलियां लिए सोनू दरगाह आला हजरत में दाखिर होकर चादर पोशी करते हैं।

 

संबंधित समाचार