UP : दूसरे मर्द के साथ लिवइन में रहने से बौखलाया पति...पत्नी के खून से ही खेल डाली होली

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। एक शख्स होली के दिन अपनी पत्नी के खून से होली खेली और मौत के घाट उतार दिया। पत्नी से पति की बौखलाहट इसलिए थी क्योंकि उसने किसी दूसरे शख्स के साथ लिवइन में रहना शुरू कर दिया था। बहुत जल्द दोनों शादी भी करने वाले थे।

मामला चौक कोतवाली के बालाजी नगर कॉलोनी का है। जहां पिछले करीब छह महीने से आरती अपने पति मनमोहन को छोड़कर बृजदीप नाम के शख्स के साथ लिवइन में रहने लगी थी। बुधवार को सारा शहर होली के जश्न में डूबा था मगर आरसी मिशन थाना क्षेत्र के रेती का रहने वाला मनमोहन सिर पर खून सवार कर बृजदीप के घर आ धमका।

बृजदीप ने दरवाजा खोला तो उसने पहले गुलाल फेंका और फिर तेजाब से हमला कर दिया।बृजदीप को बचाने आई आरती ने पति मनमोहन पर पत्थर से हमला कर दिया। लेकिन मनमोहन ने आरती को पकड़कर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। 

बताया जा रहा है कि आरती बृजदीप के पास नौकरी करती थी, करीब एक साल से दोनों के बीच निकटता बढ़ी और छह महीन से साथ रहने लगी। मनमोहन और आरती की शादी 10 साल पहले हुई थी। दोनों के बीच अक्सर मन मुटाव रहता था। उनकी एक सात की बेटी भी है।

छह माह से प्रेमी के साथ उसके घर पर रह आरती की पति मनमोहन ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। प्रेमी ब्रजदीप ने बचाने का प्रयास किया तो उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया जिससे वह झुलस गया। रेती मुहल्ला निवासी मनमोहन की शादी करीब पांच वर्ष पहले आरती से हुई थी। उसकी एक बेटी भी है।

लगभग एक वर्ष पूर्व आरती के बृजबिहार कालोनी निवासी ब्रजदीप से नजदीकी संबंध हो गए। छह माह से वह उसी के साथ रह रही थी। बुधवार को मनमोहन रंग खेलने के दौरान वहां पहुंच गया। आरती ने जैसे ही दरवाजा खोला उसने पत्नी पर चाकू से प्रहार शुरू कर दिए।

मनमोहन अपने साथ शीशी में तेजाब लेकर भी गया था, जो उसने बीच बचाव करने आए ब्रजदीप के चेहरे पर फेंक दिया, जिससे वह झुलस गया। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी सिंह ने बताया जांच कि आरोपित भी मारपीट में घायल हुआ है। उसे व मनमोहन को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार