Bareilly : होली के बाद है वापसी की तैयारी, इन स्पेशल ट्रेनों में मिल रही है खाली बर्थ 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। होली पर एक ओर जहां नियमित ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है तो दूसरी ओर होली स्पेशल ट्रेनें खाली हैं। होली स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली होने की जानकारी रोल प्रशासन ने दी है।

लालकुआं से चलने वाली 05045 लालकुआं-राजकोट विशेष गाड़ी में 15 मार्च को शयनयान श्रेणी में 365 बर्थ, 22 मार्च को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 05, शयनयान श्रेणी में 459 बर्थ उपलब्ध हैं। मऊ से चलने वाली 05301 मऊ-अम्बाला कैंट विशेष गाड़ी में 5 मार्च को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 65 व वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 103, 12 मार्च को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 102, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 306 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 88 बर्थ और 19 मार्च को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 4, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 103, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 350, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 129 एवं शयनयान श्रेणी में 139 बर्थ उपलब्ध हैं। 

05005 बढ़नी-अमृतसर विशेष गाड़ी में 4 मार्च को शयनयान श्रेणी में 404, 11 मार्च को शयनयान श्रेणी में 364, 18 मार्च को शयनयान श्रेणी में 486 बर्थ उपलब्ध हैं। गोमती नगर से चलने वाली 05023 गोमती नगर-खातीपुरा विशेष गाड़ी में 10 मार्च को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 19, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी 67 व शयनयान श्रेणी में 412 बर्थ उपलब्ध हैं। लालकुआं से चलने वाली 05060 लालकुआं-कोलकाता विशेष गाड़ी में 05 मार्च को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 52, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 138 बर्थ, 12 मार्च को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 55 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 220 बर्थ एवं शयनयान श्रेणी में 137 बर्थ उपलब्ध हैं।

संबंधित समाचार